देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मंदिर के बाहर ‘गोवंश के जानवर’ का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मंदिर के बाहर शुक्रवार शाम को कथित तौर पर ‘गोवंश के एक जानवर’ का सिर पाये जाने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया हालांकि पुलिस और क्षेत्रीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लखनऊ, 21 मार्च उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मंदिर के बाहर शुक्रवार शाम को कथित तौर पर ‘गोवंश के एक जानवर’ का सिर पाये जाने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया हालांकि पुलिस और क्षेत्रीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह द्वारा जारी एक वीडियो बयान के मुताबिक, मदेयगंज थानाक्षेत्र के हनुमंत नगर इलाके में गोवंश के एक जानवर का अवशेष पाये जाने की सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर सभी अधिकारी पहुंचे और अवशेष को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक से संपर्क किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है।

इससे पहले पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी बयान के अनुसार, शुक्रवार शाम मदेयगंज थानाक्षेत्र में एक मंदिर के बाहर ‘गोवंश के एक जानवर का सिर’ पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

बयान के मुताबिक, थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अवशेष को विधिसम्मत तरीके से तत्काल वहां से हटा दिया।

बयान में बताया गया कि मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।

लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “आज (शुक्रवार) शाम लखनऊ के हनुमंत नगर शांति वाटिका के पास खदरा में असामाजिक तत्वों द्वारा गाय का सर काटकर फेंके जाने की घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुहंचा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\