देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: स्वामी यशवीर महाराज से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालय मालिकों की पहचान के अनधिकृत सत्यापन से संबंधित मामले में पुलिस ने स्वामी यशवीर महाराज से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), दो जुलाई मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालय मालिकों की पहचान के अनधिकृत सत्यापन से संबंधित मामले में पुलिस ने स्वामी यशवीर महाराज से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी मंडी थाना प्रभारी दिनेश चंद के अनुसार, छह कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन की अनुमति के बिना सत्यापन करने में कथित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ के लिए तीन दिन के भीतर थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

यह कदम मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद उठाया गया है, जिसमें कुछ लोग कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित ‘पंडित जी विष्णु ढाबा’ के कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने छह कार्यकर्ताओं की पहचान सुमित बहरागी, रोहित, विवेक, सुमित, सनी और राकेश के रूप में की है जो कथित तौर पर बघरा में स्वामी यशवीर के योग आश्रम से जुड़े हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वामी यशवीर ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालय मालिकों की पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए रविवार को अनधिकृत रूप से एक अभियान शुरू किया था। उनका दावा था कि यह तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों को भी नोटिस जारी किए जा सकते हैं। हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और सभी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू