देश की खबरें | उत्तरप्रदेश : लोकभवन के सामने मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भूमि विवाद के मामले में पुलिस की ओर से कथित तौर पर कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को मां-बेटी ने यहां लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।

लखनऊ, 17 जुलाई भूमि विवाद के मामले में पुलिस की ओर से कथित तौर पर कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को मां-बेटी ने यहां लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि घटना शाम लगभग साढ़े पांच बजे की है, जब अमेठी की दो महिलाओं गुड़िया और सोफिया ने खुद पर कैरोसिन छिड़का और आग लगा ली।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़: 215 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि.

मौके पर मौजूद पुलिस वाले तुरंत उनकी ओर भागे। इनमें से एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वह आग की लपटों में भागती हुई नजर आयी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों को सिविल अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।

यह भी पढ़े | POK की यात्रा के लिए ब्रिटिश संसदीय समूह को पाकिस्तान ने दिए 17,917 डालर.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी के जामो क्षेत्र में किसी विवाद के चलते महिलाओं ने यह कदम उठाया। दोनों महिलाएं यहां आयीं लेकिन किसी से संपर्क नहीं किया और सीधे लोकभवन के सामने पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। मामले की जांच की जा रही है।

ये घटना अत्यंत कड़ी सुरक्षा वाली जगह पर हुई, जहां विधान भवन और लोकभवन हैं। लोक भवन में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यालय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट