देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: बदमाशों ने सर्राफा कर्मी से लाखों रुपये के जेवरात लूटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार शाम एक मोटरसाइकिल पर पुलिस के वेश में आए बदमाश एक सर्राफ कर्मी से लाखों रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रतापगढ़, 13 नवंबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार शाम एक मोटरसाइकिल पर पुलिस के वेश में आए बदमाश एक सर्राफ कर्मी से लाखों रुपये के आभूषण लूट कर फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शिव शंकर शुक्ला लखनऊ के मातेश्वरी गोल्ड की दुकान के कर्मचारी हैं और वह दुकानों पर आभूषण का नमूना दिखाकर आर्डर लेते हैँ।
उन्होंने बताया कि बुधवार शाम शुक्ला चौक घंटाघर के निकट सर्राफ की दुकानों पर आर्डर लेने आए थे और उनके हाथ में आभूषण का एक बैग था।
अधिकारी ने बताया कि तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बैग चेक करने के बहाने शुक्ला को थाना चलने के लिए कहा।
सिंह ने बताया कि जब शुक्ला उनके साथ कोतवाली के लिए निकले तो कोतवाली से पहले ही बदमाश उसे छोड़ आभूषण वाला बैग लेकर फरार हो गए।
अधिकारी ने बताया कि बैग में लगभग 237 ग्राम सोने के आभूषण थे, जिसकी क़ीमत लगभग 16 लाख रुपये है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)