उत्तर प्रदेश के मंत्री ने थाईलैंड के पूर्व उपप्रधानमंत्री से निवेश पर चर्चा की

राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को थाईलैंड के पूर्व उपप्रधानमंत्री कोर्न दब्बरंसी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश में निवेश की संभावनाओं के बारे में बताते हुए उन्हें यहां आने का न्योता दिया।

जमात

लखनऊ, 11 मई थाईलैंड के उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए आगामी अक्तूबर में राज्य का दौरा करेगा।

राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को थाईलैंड के पूर्व उपप्रधानमंत्री कोर्न दब्बरंसी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश में निवेश की संभावनाओं के बारे में बताते हुए उन्हें यहां आने का न्योता दिया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि दब्बरंसी ने सिंह के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि अक्तूबर में थाईलैंड के उद्यमियों का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का दौरा करेगा।

पूर्व थाई उपप्रधानमंत्री ने प्रदेश की नई औद्योगिक और निवेश नीति में विशेष रुचि दिखाते हुए कहा कि राज्य के एमएसएमई सेक्टर में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना संचालित है, उसी प्रकार थाईलैंड में भी एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और थाईलैंड के एमएसएमई अगर आपस में तकनीक साझा करेंगे, तो दोनों को फायदा होगा। साथ ही हथकरघा उत्पादों के आयात और निर्यात को बढ़ावा भी मिलेगा। उन्होंने प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर बनाने की बात भी कही।

सिंह ने दब्बरंसी को बताया कि राज्य सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए श्रम कानूनों को शिथिल किया है। साथ ही नये उद्योग लगाने के लिए कई नियमों में ढील दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी