देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मंत्री ने अधिकारियों से सरकारी बसों को गोद लेने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने नए साल में सरकारी बसों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम को ‘परिवर्तन की ओर’ नाम से अभियान चलाने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को बसों को गोद लेने को कहा है।
लखनऊ, एक जनवरी उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने नए साल में सरकारी बसों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम को ‘परिवर्तन की ओर’ नाम से अभियान चलाने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को बसों को गोद लेने को कहा है।
एक बयान के मुताबिक, अधिकारियों द्वारा बसों को गोद लेने से उनका (बसों का) समय पर आना-जाना और उनका सही तरीके से रखरखाव सुनिश्चित हो सकेगा।
बयान में परिवहन मंत्री ने कहा कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने डिपो की निगम की 10-10 बसें और क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक दो-दो बसें गोंद लेंगे।
उन्होंने शनिवार को जारी बयान में कहा कि बसों को गोद लेने की यह अवधि एक महीने की होगी और अगले महीने अधिकारी फिर से अन्य बसों को गोद लेंगे।
सिंह ने कहा कि संबधित अधिकारी बसों को गोद लेने के बाद, अगर उनमें कोई खराबी है तो उसे तीन दिन के अंदर दुरुस्त कराएंगे।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा गोद ली गई बसें पूर्णतया साफ-सफाई के बाद ही सड़कों पर उतरें और समय से चलें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)