देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार से काम पर लौटेंगे लखनऊ में वकील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वकीलों ने हाल ही में कुछ अधिवक्ताओं के साथ हुई झड़प में शामिल पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद अपनी तीन दिवसीय हड़ताल खत्म कर बृहस्पतिवार से काम पर लौटने का फैसला किया।

लखनऊ, 19 मार्च उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वकीलों ने हाल ही में कुछ अधिवक्ताओं के साथ हुई झड़प में शामिल पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद अपनी तीन दिवसीय हड़ताल खत्म कर बृहस्पतिवार से काम पर लौटने का फैसला किया।

अधिवक्ताओं के 12 संगठनों ने बुधवार को इस फैसले का ऐलान किया।

विभूति खंड थाने में 14 मार्च को होली के दिन पुलिस और वकीलों के बीच झड़प के बाद मामला बहुत बढ़ गया था।

वकीलों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कुछ के साथ मारपीट भी की।

घटना के बाद वकीलों ने 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 150 वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

इस कदम से नाराज अवध बार एसोसिएशन ने 18 मार्च से हड़ताल का आह्वान किया था और इस दौरान वकीलों ने अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और वकीलों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की।

‘लखनऊ बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष रमेश तिवारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि वकीलों ने बुधवार को काम का बहिष्कार करने और पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू