देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: कौशांबी पुलिस ने ट्रेलर चालक की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार बदमाशों से मुठभेड़ शनिवार की रात हुई और मारे गये व्यक्ति की पहचान जौनपुर के निवासी संतोष उर्फ राजू (38) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बदमाशों से मुठभेड़ शनिवार की रात हुई और मारे गये व्यक्ति की पहचान जौनपुर के निवासी संतोष उर्फ राजू (38) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार राजू ने दो दिन पहले अपने दो साथियों के साथ गुजरात के वलसाड जिले से चार करोड़ रुपए कीमत के तांबे की तार लाद कर प्रयागराज जा रहे ट्रेलर चालक की ट्रेलर में लदे तार की चोरी की नीयत से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव के सामने सर्विस रोड पर एक युवक का शव पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बताया कि बाद में कोखराज थाना क्षेत्र से सूचना मिलने के बाद एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बताया कि शव उसके भाई साबरमल मीणा (40) का है। मीणा राजस्थान के अजमेर का निवासी था।

पुलिस ने कहा कि मीणा ट्रेलर का मालिक था तथा वह स्वयं ट्रेलर चलाता था।

पुलिस के अनुसार वह गुजरात के वलसाड जिले से रेलवे के उपयोग के लिए चार करोड़ रुपये कीमत का तांबे का तार लाद कर प्रयागराज जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले तक मीणा की अपने घर वालों से बातचीत हुई थी और उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था।

मृतक के भाई सागर मीणा की तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात लगभग एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग थाना क्षेत्र में स्थित ककोढ़ा गांव के सामने एक कार में पांच व्यक्ति बातचीत कर रहे हैं और वहीं पर तांबे के तार से लदा ट्रेलर भी खड़ा था।

पुलिस ने वहां पहुंचकर पांचों को हिरासत में ले लिया था, जिनमें से चार व्यक्ति लूटे गए चार करोड़ रुपये के तांबे के तार का आधे दाम यानी दो करोड़ में सौदा करने वाले थे।

पुलिस ने चारों का नाम-पता नहीं बताया है जबकि पांचवा व्यक्ति ट्रेलर चालक साबरमल मीणा की गोली मारकर हत्या करने तथा ट्रेलर में लदे तांबे के तार लूटने का आरोपी है।

आरोपी राजू (38) जौनपुर का निवासी था।

एसपी ने बताया कि राजू ने पुलिस को बताया कि ट्रेलर चालक की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल उसने ककोढ़ा गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियां में फेंक दी थी। पुलिस उसे लेकर पिस्तौल बरामद करने जा रही थी तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

एसपी ने बताया कि थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य व एक उपनिरीक्षक को गोली लगी लेकिन दोनों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, इस वजह से उन्हें कोई चोट नहीं लगी।

कुमार ने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आरोपी राजू के सीने में गोलियां लगी और उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि ट्रेलर चालक की हत्या में शामिल राजू के दो अन्य साथियों का नाम पता मालूम हो गया है और शीघ्र उनकी भी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\