देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: जेलों में बंद कैदियों ने प्रयागराज से लाये गये संगम के जल से स्नान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन ने इसके लिए व्यवस्था की और प्रयागराज के संगम से जल को राज्य भर की 75 जेलों में पहुंचाया।

उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन ने इसके लिए व्यवस्था की और प्रयागराज के संगम से जल को राज्य भर की 75 जेलों में पहुंचाया।

प्रदेश सरकार में जेल मंत्री दारा सिंह चौहान ने लखनऊ जेल में कार्यक्रम की देखरेख की।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे लगा कि दुनिया भर के लोग संगम तक पहुंच सकते हैं लेकिन हमारी जेल के कैदी ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए हमने जेल में अपने कैदियों के लिए व्यवस्था करने का फैसला किया।”

जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में सात केंद्रीय जेलों सहित 75 जेलों में वर्तमान में 90,000 से अधिक कैदी बंद हैं।

जेल महानिदेशक (डीजी) पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि संगम से जल सभी जेलों में लाया गया और सामान्य पानी के साथ मिलाकर जेल परिसर के भीतर एक छोटे से टैंक में संग्रहित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कैदियों ने स्वेच्छा से प्रार्थना के बाद पानी से स्नान किया।

मेरठ जेल के अधीक्षक वीआर शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के निर्देश पर संगम नगरी प्रयागराज से गंगा जल मंगवाकर जेल परिसर में एक छोटा स्नानागार बनवाया गया है, जिसमें पानी भरा गया।

शर्मा ने बताया कि मटके में प्रयागराज से लाये गए जल को उसमें मिलाकर उस जल से जेल में बंद कैदियों ने स्नान किया।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन से कई कैदियों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित करेंगे और सकारात्मक कार्यों से जुड़ेंगे।

जेल अधीक्षक ने बताया कि महाकुंभ का लाभ हमारे जेल में बंद कैदियों को भी मिले, इस उद्देश्य से हमने प्रयागराज से गंगा का जल मंगवाया है।

उन्होंने बताया कि विधि-विधान से पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर जल को जेल की हौज में डाला गया ताकि उस हौद के पानी से जेल में बंद समस्त कैदी कुंभ स्नान का लाभ ले सकें।

अधीक्षक ने बताया कि जेल प्रशासन की इस पहल से जहां कैदियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं हर तरफ कैदियों के लिए किए गए इस कार्य की जमकर सराहना भी हो रही है।

उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा यह आयोजन कैदियों को धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया।

बागपत जिला कारागार के प्रभारी उपजेल अधीक्षक प्रशांत कुमार ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं कारागार मुख्यालय के निर्देशानुसार आज (शुक्रवार) पूर्वाबह्न करीब 10 बजे प्रयागराज महाकुंभ से अमृत कलश में लाये गये पवित्र जल से पूजन के बाद बागपत जेल में बंद सभी कैदियों को स्नान कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\