Lakhimpur Kheri Violence: आवाज उठाने वालों के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया हिंसात्मक और दमनकारी- प्रियंका गांधी वाद्रा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राज्य की योगी आदित्यनाथ नीत सरकार पर मंगलवार को हमला करते हुए कहा कि आवाज उठाने वाले लोगों के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया लगातार हिंसात्मक और दमनकारी है.

प्रियंका गांधी (Photo Credits ANI)

लखनऊ, 5 अक्टूबर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने राज्य की योगी आदित्यनाथ नीत सरकार पर मंगलवार को हमला करते हुए कहा कि आवाज उठाने वाले लोगों के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया लगातार हिंसात्मक और दमनकारी है. कांग्रेस महासचिव ने लखनऊ दौर पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और पूछा कि वह लखीमपुर खीरी उन परिवारों से मिलने क्यों नहीं जा रहे हैं, जिनके बेटों की ‘‘बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई’’ और जहां हेलीकॉप्टर से जाने में यहां से सिर्फ 15 मिनट लगते हैं.

योगी सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान सत्ता में बने रहने के लिए प्रचार और जनसंपर्क पर केन्द्रित है.’’ प्रियंका गांधी ने राज्य के वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार मददगार बनने के बजाय हमलावर बन गई है .’’ प्रियंका को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते वक्त रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में अपने पहले प्रोडक्शन की शूटिंग करेंगी Richa Chadha

वह लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों के मारे जाने के बाद वहां जा रहीं थी. गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

दिल्ली लेटेस्ट न्यूज टुडे ऑन सितंबर 24th, 2026: पार्क गैंगरेप, दुर्गा योजना व बस अग्निकांड समेत पढ़ें राजधानी की बड़ी खबरें एक क्लिक में

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

सूरत ताजा खबरें आज 24 सितंबर, 2026: कपड़ा बाज़ार में आग, वंदे भारत ट्रेन और बुलेट ट्रेन अपडेट सहित पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स एक क्लिक में