देश की खबरें | उत्‍तर प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा में फिर कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश सरकार आगामी कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से निगरानी रखेगी और कांवड़ियों पर फूल भी बरसाएगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मेरठ (उप्र), छह जुलाई उत्‍तर प्रदेश सरकार आगामी कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से निगरानी रखेगी और कांवड़ियों पर फूल भी बरसाएगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद मंडलों के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

यह बैठक मेरठ मंडलायुक्त सभागार में हुई। कांवड़ यात्रा 22 जुलाई के बाद शुरू होने की उम्मीद है।

बयान के अनुसार समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने बताया कि पूरी यात्रा पर हेलीकॉप्टर से निगरानी रखी जाएगी और पिछले वर्षों की तरह श्रद्धालुओं पर फूल भी बरसाए जाएंगे।

सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सुविधाएं मुहैया कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविरों और कांवड़ मार्ग की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए।

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई के अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को मार्ग पर बिजली के तारों और खंभों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

इस दौरे में मुख्य सचिव और डीजीपी ने बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर कांवड़ से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय लोगों को सूचित कर यात्रा के लिए मार्ग परिवर्तित किया जाए। उन्होंने उनसे कहा कि शिविर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की व्यवस्था की जाए, ताकि खाद्य विषाक्तता जैसी घटनाएं न हों।

उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ध्वनि सीमा के अंदर ही संगीत चलाया जाए, आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और कोई भी मामला संज्ञान में आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\