देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार ने सोनभद्र के जिलाधिकारी और गाजियाबाद के एसएसपी को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को सोनभद्र के जिलाधिकारी और गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को निलंबित कर दिया।

लखनऊ, 31 मार्च उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को सोनभद्र के जिलाधिकारी और गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को निलंबित कर दिया।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनभद्र के जिलाधिकारी टी के शिबू को ड्यूटी के दौरान कथित अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को भी कर्तव्यों के निर्वहन में कथित ढिलाई और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने में असमर्थता के लिए निलंबित किया गया है। चंद्र विजय सिंह को सोनभद्र का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

सोनभद्र में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों से सरकार को पता चला कि सोनभद्र के जिलाधिकारी टी के शिबू ने खनन, जिला खान एवं खनिज समिति एवं अन्य निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किया है। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा, हाल के चुनावों के दौरान, जिला चुनाव अधिकारी के रूप में उनकी ओर से घोर शिथिलता बरती गई। सूत्रों के अनुसार इसका एक उदाहरण ‘पोस्टल बैलेट’ की मतपेटी को सील न करना था, जो राष्ट्रीय मीडिया में वायरल हो गया, जिससे जिले में चुनाव को रद्द करने ('निरस्त') की स्थिति पैदा हो गई। सूत्रों के अनुसार उन्होंने उनके आम जनता और जनप्रतिनिधियों से भी दूर रहने की बात कही थी।

सूत्रों ने कहा कि विंध्याचल मंडल के संभागीय आयुक्त द्वारा की गई जांच में शिबू के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान शिबू लखनऊ में राजस्व बोर्ड से जुड़े रहेंगे।

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने लखनऊ में पीटीआई- को बताया कि चंद्र विजय सिंह को सोनभद्र का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\