विदेश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ठोस प्रयास किए: यूएसआईएसपीएफ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारत केंद्रित व्यापारिक और रणनीतिक समूह के प्रमुख ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने और राज्य में व्यापारिक माहौल बेहतर बनाने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की।
वाशिंगटन, 12 फरवरी अमेरिका में भारत केंद्रित व्यापारिक और रणनीतिक समूह के प्रमुख ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने और राज्य में व्यापारिक माहौल बेहतर बनाने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की।
उप्र सरकार ने 10 से 12 फरवरी तक हो रहे तीन दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन की मेजबानी की। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सम्मेलन से पहले देशभर के विभिन्न शहरों में हुए रोड-शो से राज्य में 33 लाख रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न कंपनियों से लगभग 18,000 समझौता ज्ञापन (एमओयू) किए गए। इससे राज्य में अगले कुछ सालों में 92 लाख नये रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
अमेरिका-भारत सामरिक एवं भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने इस सम्मेलन के समापन के बाद कहा, “उप्र सरकार ने प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, हरित ऊर्जा, शिक्षा, फार्मा और चिकित्सा क्षेत्र में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ठोक प्रयास किए हैं।”
अमेरिका की कई कंपनियों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया और निवेश आकर्षित करने व प्रदेश में व्यापारिक माहौल बेहतर करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।
अघी ने कहा, ''दिसंबर, 2022 में उप्र सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यहां दौरा किया था। उन्हें पूरे अमेरिका में भारी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलीं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)