देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : युवती की हत्या का पर्दाफाश, पुलिस की राइफल छीन भागने वाले आरोपी को गोली लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरदोई जिले के मझिला थाना इलाके में लापता हुई एक युवती की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया।

हरदोई (उप्र), चार दिसंबर हरदोई जिले के मझिला थाना इलाके में लापता हुई एक युवती की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया।

इस बीच, एक आरोपी ने पुलिस की राइफल छीनकर गोलीबारी करते हुए भागने का प्रयास किया तो पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय अविवाहित युवती करीब पखवाड़े भर पहले घर से गायब हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने 22 नवंबर को पुलिस को सूचना दी थी जिसमें ट्रैक्टर ड्राइवर इरफान को युवती को गायब करने के संबंध में नामजद किया गया था।

द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि ट्रैक्टर ड्राइवर इरफान और उसके मालिक प्रदीप दोनों की इस वारदात में संलिप्तता है। पुलिस ने इसके बाद दोनों को शनिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने युवती की हत्या कर शव को खेत में दफनाने की बात स्वीकार की।

द्विवेदी ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को जमीन के भीतर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी बताया कि शनिवार की रात इरफान ने पुलिस की राइफल छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर गोली चला दी।

उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने घायल इरफान को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में भर्ती कराया। एसपी ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका