देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 23 दिसंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान गाजियाबाद के विजय नगर के निवासी वीरेंद्र (27) के रूप में हुई और उसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है।

उसने बताया कि घटना शनिवार को बादलपुर पुलिस थाना क्षेत्र में जीटी रोड के पास सत्यम रेजिडेंसी कॉलोनी की है जहां वीरेंद्र ने राजेश कुमार के घर में घुसकर उनकी बेटी राखी (23) पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गंभीर हालत में राखी को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और आज से अदालत में पेश किया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि राखी और वीरेंद्र का परिवार एक-दूसरे का परिचित है। दोनों परिवार पहले मेरठ में एक साथ रहते थे। वीरेंद्र का रिश्ता राखी से तय हो चुका था लेकिन लड़की पक्ष की शर्त थी कि लड़के की सरकारी नौकरी लगने पर ही शादी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वीरेंद्र की सरकारी नौकरी नहीं लग पा रही थी और वह शादी का दबाव बनाने के लिए शनिवार को राखी के घर गया। राखी और उसकी मां ने शादी से मना कर दिया। इससे आक्रोशित वीरेंद्र ने राखी पर चाकू से हमला कर दिया।’’

अवस्थी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू