देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : बाघ के हमले में बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच के सीमावर्ती इलाके के अब्दुल्लागंज वन क्षेत्र में बाघ के हमले में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बहराइच (उप्र), आठ जनवरी बहराइच के सीमावर्ती इलाके के अब्दुल्लागंज वन क्षेत्र में बाघ के हमले में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वन विभाग के क्षेत्राधिकारी अहमद कमाल सिद्दीकी ने शनिवार को बताया कि बहराइच वन प्रभाग अंतर्गत अब्दुल्लागंज रेंज के चेनैनी गांव निवासी परशुराम यादव की पुत्री सीमा यादव (12) शुक्रवार को वन रेंज के चरदा जंगल में बकरियां चराने गयी थी। इसी बीच, एक बाघ बच्ची को घने जंगल में उठा ले गया। ग्रामीणों, वन कर्मियों ने वहां गिरे खून के धब्बों और बाघ के पदचिह्नों के आधार पर तलाश की तो जंगल में बुरी तरह से घायल अवस्था में बच्ची मिली।

बाघ ने बच्ची का पूरा दाहिना पैर खा लिया था तथा बच्ची के सिर पर भी गंभीर चोट आई थी। जब तक बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सिद्दीकी ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्ची के परिजनों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में भी बृहस्पतिवार को तेंदुए ने हमला कर एक बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) आकाशदीप बधावन ने शनिवार को बताया कि कतर्नियाघाट अभयारण्य से सटे मोतीपुर रेंज के मधवापुर गांव निवासी संतोष यादव (10) अपने घर के आंगन में था, तभी वहां आया तेंदुआ उसे घर से खींचकर घने जंगल में ले गया।

ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को घायल अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। डीएफओ ने बताया कि घायल संतोष को इलाज के लिए बहराइच स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखकर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट