देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: दो लोगों की हत्या के मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बलिया (उप्र), सात फरवरी बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार रात रामजीत यादव और उनके बेटे निरंजन, नीरज, मनीष व कुछ अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष के पंकज यादव (24) के घर में घुसकर उनके परिवार पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल पंकज को जिला अस्पताल से वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन बुधवार देर रात रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि अन्य तीन घायलों को मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से पंकज के चाचा अनिल यादव (42) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुमित सिंह, मुख्य आरक्षी सोहन सोनकर, आरक्षी विशनवीर चौधरी तथा विजय प्रकाश को बृहस्पतिवार रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

सिंह ने बताया कि इसके साथ ही प्रकरण में सिकंदरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास चंद्र पांडेय तथा उप निरीक्षक धर्मवीर यादव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद है और न्यायालय ने स्थगन आदेश भी दिया था। उन्होंने बताया कि विवाद को लेकर एक माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और दोनों ही तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस विवाद के संबंध में गहराई से सूचना संकलित कर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई न करने के कारण दो लोगों की हत्या जैसी गंभीर घटना हुई जो कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है।

इस बीच, आजमगढ़ के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी प्राप्त की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में 11 नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी