देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़की को बेचने वाले माता-पिता सहित चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक नाबालिग लड़की को पांच लाख रुपये में कथित तौर पर बेचने के मामले में पुलिस ने लड़की के माता-पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कौशांबी, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक नाबालिग लड़की को पांच लाख रुपये में कथित तौर पर बेचने के मामले में पुलिस ने लड़की के माता-पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (मंझनपुर) शिवांक सिंह ने बताया कि बीती रात पीड़िता के माता-पिता, एटा जिले के रहने वाले कर्मवीर और करारी थाना क्षेत्र से कमलेश नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि चारों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, करारी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीया लड़की के घर में कमलेश का आना-जाना था और उसी के साथ कर्मवीर (35) भी कभी-कभी आता रहता था।

पुलिस ने बताया कि 13 मार्च की शाम को नाबालिग मां ने उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई और होश में आने पर उसने खुद को एटा में कर्मवीर के घर पर पाया।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग 16 मार्च को किसी तरह कर्मवीर के घर से भाग कर अपने घर पहुंची, जहां उसके माता-पिता ने उसे अपनाने से मना कर दिया और कहा कि उन्होंने उसे पांच लाख रुपये में बेच दिया है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद नाबालिग लड़की जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा गांव में अपनी बुआ के यहां चली गई।

पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रैल की शाम पीड़िता ने अपनी बुआ के साथ करारी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने कर्मवीर पर दुष्कर्म करने और मां बाप पर उसे बेचने का आरोप लगाया।

पुलिस ने नाबालिग की तहरीर पर उसके माता-पिता, कमलेश और कर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट