देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : पूर्व विधायक राजकुमार पाल अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में प्रतापगढ़ सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार पाल निर्वाचित घोषित किये गये।

लखनऊ, दो मई सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में प्रतापगढ़ सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार पाल निर्वाचित घोषित किये गये।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में यहां पार्टी के माल एवेन्यू स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया गया।

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि पार्टी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में कुल 51 वोट डाले गए जिनमें से 49 वोट राजकुमार पाल को और दो वोट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल को मिले।

अनुप्रिया पटेल ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में पार्टी सफलता की बुलंदियां छुएगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अति पिछड़ी जाति से आने वाले राजकुमार पाल 2019 में प्रतापगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में अपना दल (एस) उम्मीदवार के तौर पर विधायक निर्वाचित हुए थे। विधानसभा चुनाव 2022 में उन्हें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मनोनीत किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और अपना दल एस के कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (एस) ने हाल के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में 12 सीटों पर जीत हासिल की।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से ही भाजपा की साझीदार रहीं अनुप्रिया पटेल की पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी