देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: बारातियों की बस और एक कार के बीच भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत, चार जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार तड़के बारातियों की एक बस और कार के बीच भीषण टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हरदोई, 25 नवंबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार तड़के बारातियों की एक बस और कार के बीच भीषण टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि यह हादसा मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर में हुआ जिसमें कार सवार सीमा (40), प्रतिभा (32), रामलली (45), प्रतिभा (42) और शुभम की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक शिवराजपुर से बारातियों को लेकर जा रही एक कार मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर में तड़के करीब तीन बजे बघौली से आ रही एक बस से टकरा गई। बस में भी बाराती सवार थे।

उसने बताया कि इस घटना में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शेक प्रकट किया।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार सुनिश्चि करें।

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट