देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : पांच अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बस्ती जिले में पुलिस ने लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है और पांच अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बस्ती (उप्र), चार अप्रैल बस्ती जिले में पुलिस ने लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है और पांच अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि रुधौली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को आमी नदी के पुल पर नेपाल से गांजा खरीद कर बस्ती और आसपास के जिलों में उसे बेचने जा रहे पांच अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि तस्करों के कब्जे से 65 किलोग्राम 740 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जाती है।

चौधरी ने बताया कि पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों की पहचान राजेंद्र प्रसाद गौड़, साहिल अंसारी, काशीनाथ, स्वामीनाथ निषाद और रमा शंकर जायसवाल के रूप में हुई है।

तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे नेपाल से गांजा खरीद कर बस्ती और उसके आसपास के जिलों में बेचते थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सभी तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू