देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में धर्मांतरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक गांव में एक हिंदू परिवार के लोगों का बीमारी के उपचार के नाम पर कथित रूप से धर्मांतरण कराने के लिए प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हमीरपुर, 13 जनवरी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक गांव में एक हिंदू परिवार के लोगों का बीमारी के उपचार के नाम पर कथित रूप से धर्मांतरण कराने के लिए प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि चार दिन पुराने इस मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

शिकायत के अनुसार, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी तरौस मोहल्ले में अजीत कुमार सहित उसके परिवार का धर्म परिवर्तन कराने को लेकर उसके घर में एक मजार बनाई गई थी और घर में एक समुदाय के लोगों द्वारा उर्स कराया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि हिंदू संगठनों और पुलिस को धर्म परिवर्तन कराये जाने की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत नूरुद्दीन, खालिद, इरफान, मोहम्मद हनीफ और मेराज हसन के खिलाफ मौदहा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मेराज हसन की तलाश की जा रही है।

बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक आशीष सिंह ने बताया कि धर्मांतरण के इस मामले की जांच के लिए जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि मजार पर चादर चढ़ाई जा रही थी और उर्स का कार्यक्रम जारी था।

उन्होंने आरोप लगाया कि दलित परिवार के लोगों को प्रलोभन और भ्रमित कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड