देश की खबरें | उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने की फिल्म सिटी परियोजना की समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में फिल्म विकास परिषद के सदस्यों ने यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बुधवार दोपहर को एक बैठक में फिल्म सिटी परियोजना के कार्यों की समीक्षा की।

ग्रेटर नोएडा,10 फरवरी उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में फिल्म विकास परिषद के सदस्यों ने यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बुधवार दोपहर को एक बैठक में फिल्म सिटी परियोजना के कार्यों की समीक्षा की।

यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महात्वाकांक्षी फिल्म सिटी परियोजना का निर्माण यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण क्षेत्र में किया जा रहा है।

बैठक के बाद परिषद के सदस्यों ने फिल्म सिटी की साइट सेक्टर-21 का दौरा किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव व अन्य सदस्यों ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ से फिल्म सिटी परियोजना के संबंध में प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

गौरतलब है कि अमेरिका की सबसे बड़ी कंसल्टिंग फर्म सीबीआरआई एशिया इसके लिए दुनिया भर के फिल्म स्टूडियो और थीम पार्क का अध्ययन कर रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें