देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 76 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 76 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से चार आरोपियों को मास्टर माइंड बताया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 13 दिसंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 76 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से चार आरोपियों को मास्टर माइंड बताया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अमेरिका के नागरिकों से ठगी करते थे और इनके पास से 58 लैपटॉप, एक एप्पल मैक बुक, 45 लेपटॉप चार्जर, दो राउटर, 45 हेडफोन, 24 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है।

पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अमेरिका के नागरिकों से तकनीकी सहायता और ऋण प्रक्रिया के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ है।

उन्होंने बताया कि नोएडा के सेक्टर-63 में स्थित कॉल सेंटर से कुल 76 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अमेरिका में सक्रिय जालसाजों की मदद से ई-मेल ब्लास्टिंग (बड़ी संख्या में ई-मेल भेजना) करते थे और इन मेल में एक लिंक दिया जाता था, जिसे खोलते ही स्क्रीन नीला हो जाता था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद तकनीकी सहायता के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करने का संदेश दिया जाता था और जब अमेरिकी नागरिक उन नंबर पर कॉल करते थे तो तकनीकी सहायता के नाम पर उनसे 99 से 500 अमेरिकी डॉलर लिए जाते थे।

उपायुक्त ने बताया कि इसी तरह संपर्क करने वाले अमेरिकी नागरिकों को ऋण दिलाने के नाम पर फर्जी चेक की फोटो भेज कर ठगी की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में नौ महिलाएं और 67 पुरुष शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 63 थाने में भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड