देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद के खिलाफ अपमानजनक खबर प्रकाशित करने के लिए संपादक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अतुल गर्ग के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक खबर प्रकाशित करने के लिए पुलिस ने एक स्थानीय दैनिक के संपादक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद, चार नवंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अतुल गर्ग के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक खबर प्रकाशित करने के लिए पुलिस ने एक स्थानीय दैनिक के संपादक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद के एक स्थानीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘आप अभी तक’ के संपादक इमरान खान को कविनगर पुलिस की एक टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

अतुल गर्ग ने कांग्रेस नेता डॉली शर्मा पर इस वर्ष लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए छह अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

गर्ग ने आरोप लगाया कि शर्मा ने 12 अप्रैल को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्हें ‘भू-माफिया’ कहकर उनकी छवि खराब की थी।

संपादक इमरान खान पर भी अपमानजनक खबर प्रकाशित करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।

कांग्रेस नेता शर्मा ने आरोप लगाया था कि गर्ग ने 31,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर उसपर एक आवासीय सोसायटी का निर्माण किया था।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि उनके पास अपने आरोप का समर्थन करने वाले दस्तावेज हैं और इसे स्थानीय समाचार पत्रों और वेब पोर्टलों द्वारा प्रकाशित किया गया था।

खान की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस एक राजनेता के दबाव में काम कर रही है और संपादक को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\