देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 अप्रैल से लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे और अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश के लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे और अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार रात पौने नौ बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से वह सीधे 5ए कालिदास मार्ग अपने सरकारी आवास पर जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सिंह 19 अप्रैल यानी शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ‘सांसद खेल महाकुंभ’ की शुरुआत करेंगे।

द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद वह पूर्वाह्न 11 बजे मुन्नू खेड़ा सदरौना रोड जाएंगे और पश्चिम मंडल3 के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री अगले दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे आईआईएम रोड स्थित महर्षि डिग्री कॉलेज पहुंचेंगे और वहां उत्तर मंडल4 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि सिंह दोपहर सवा 12 बजे अलीगंज में डॉ. बिंदेश्वर पाठक की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड