देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदे कांस्टेबल की करंट लगने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ट्रक चालक से कथित तौर पर मारपीट कर भाग रहे कुछ अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदे कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिजनौर (उप्र), 17 मई उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ट्रक चालक से कथित तौर पर मारपीट कर भाग रहे कुछ अपराधियों को पकड़ने के लिए नहर में कूदे कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिजनौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार रात नगीना रोड स्थित गढ़ी चौराहे पर कार सवार कुछ अपराधी ट्रक चालक से मारपीट कर रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) के कांस्टेबल मनोज (38) और गंगा राम मौके पर पहुंचे तो अपराधी गोली चलाते हुए कार से भागने लगे। सलामाबाद-भरैरा के पास कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर नहर में गिर गई।

उन्होंने बताया कि दोनों कांस्टेबल भी नहर में कूद गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार की टक्कर से खंभे से तार टूटकर पानी में गिर गया, जिससे नहर में करंट आ गया।

उन्होंने बताया कि बाद में मौके पर आए पुलिसकर्मियों ने बिजली कटवाकर दोनों सिपाहियों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां सिपाही मनोज को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सिपाही गंगा राम का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव झाल निवासी एक बदमाश नीरज को घायल अवस्था में मौके से पकड़ लिया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि उसके दो साथी भाग गए जिनकी तलाश के लिए कई टीम गठित की गई हैं और पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी