देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : आगरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आगरा, पांच जून उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुगल रोड के पास एक नाले से युवक का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान शाहगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी रवि (30) के रूप में हुई है।

वहीं मृतक के भाई अमर ने बताया कि उनका भाई दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात था।

उन्होंने बताया कि रवि सोमवार सुबह छह बजे काम पर जाने के लिए कहकर घर से निकला था लेकिन जब वह शाम को नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

अमर ने बताया कि उसी दिन शाम को पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि रवि का शव नाले में पड़ा मिला है, जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

कमलानगर थाना प्रभारी सोविंदर के अनुसार, परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज