देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस को दहेज हत्या की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले के दतियाना गांव में 25 वर्षीय विवाहिता का शव उसके ससुराल में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या की आशंका जतायी है।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 अप्रैल मुजफ्फरनगर जिले के दतियाना गांव में 25 वर्षीय विवाहिता का शव उसके ससुराल में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या की आशंका जतायी है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें महिला कोमल कथित रूप से खुद को फंदा लगाती दिख रही है।

महिला के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कोमल का दो साल पहले आशीष से विवाह हुआ था और ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।

उन्होंने बताया कि उसके पति समेत ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अर्पित वर्गीज ने बताया कि महिला के ससुर देवेंद्र और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसका पति और देवर फरार है जिन्हें पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Winner Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी