देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: तीन वर्ष से फरार एक लाख रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बिहार में कई आपराधिक वारदात में वांछित तीन साल से फरार एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को रविवार को बिहार पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

लखनऊ, 30 जून उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बिहार में कई आपराधिक वारदात में वांछित तीन साल से फरार एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को रविवार को बिहार पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक विशेष कार्य बल और बिहार की बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात इनामी बदमाश मुन्नी लाल उर्फ मुन्ना राय को गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-58 स्थित बिशनपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया।

राय बिहार के बेगूसराय जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हत्या तथा हथियार रखने समेत कई मामलों में वांछित था।

बयान में बताया गया कि वह तीन साल से फरार था और सरकार ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

बयान के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि राय नोएडा सेक्टर-58 के बिशनुपरा गांव में मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है।

इसमें बताया गया कि गिरफ्तार मुन्नीलाल राय उर्फ मुन्ना राय ने पूछताछ में बताया कि उसका जमीन को लेकर उसके पड़ौसी शत्रुघ्न से विवाद था और इसी के चलते उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर 23 फरवरी 2021 को उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में बेगूसराय जिले के मुफसिल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

बयान में कहा गया, ‘‘राय ने बताया कि शराब बेचने को लेकर वर्ष 2022 में हुए झगड़े में उसने पिन्टू नामक व्यक्ति की भी हत्या कर दी थी। वह गिरफ्तारी के डर से अपना नाम छिपाकर मनीष के नाम से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रह रहा था।’’

बयान के मुताबिक राय को गिरफ्तार कर बिहार एसटीएफ के सुपुर्द किया गया है और आगे की कार्यवाही बिहार पुलिस द्वारा की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर