देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने युवती के शव को पेड़ से लटकने के मामले की न्यायिक जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के मामले को लेकर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने न्यायिक जांच की मांग की।

बलिया, 29 मार्च उत्‍तर प्रदेश के बलिया जिले में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के मामले को लेकर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने न्यायिक जांच की मांग की।

उन्होंने योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में जंगल राज फैला हुआ है।

नगरा थानाक्षेत्र के सरयां गुलाब राय गांव में 20 वर्षीय युवती का शव जामुन के एक से लटका हुआ मिला था, जिसके बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या के विवाद में उलझ गयी है।

पुलिस ने आत्महत्या का दावा किया जबकि परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस को गत 23 मार्च को सूचना मिली थी कि एक युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ है।

पुलिस ने बताया कि युवती की शिनाख्त पूजा चौहान (20) के रूप में हुई।

राय शनिवार को सरयां गुलाब राय गांव पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।

राय ने संवाददाताओं से कहा, “बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाब राय गांव आया हूं। कुछ दिन पहले एक बच्ची की हत्या हो गयी। निश्चित रूप से यह हत्या है, आत्महत्या नहीं है।”

उन्‍होंने कहा, “योगी जी की सरकार में पुलिस निरंकुश हो गई है। मनमाने तरीके से जो चाह रहे हैं, बोलते जा रहे हैं। निश्चित रूप से सत्ता पक्ष का हाथ है। परिजनों पर समझौता के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसका मतलब है कि पूरे तरीके से इसको दबाया और अत्याचार किया जा रहा है।”

उन्‍होंने भरोसा देते हुए कहा, “कांग्रेस इनके साथ सड़क पर खड़ी है। बच्ची को न्याय नहीं मिला तो है आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी उच्च स्तरीय जांच और न्यायिक जांच कराई जाय।”

राय ने कहा, “पुलिस अधीक्षक ने कल बयान दिया था कि आत्महत्या प्रतीत हो रही है। अब पीछे हाथ बांधकर पेड़ में टांगा गया है। मैं तो एसपी (पुलिस अधीक्षक) साहब से यही कहूंगा कि पीछे हाथ बांधकर देख ले। क्या अपने हाथ से बांध सकते हैं। क्यों इस तरह की बात कर रहे हैं।”

उन्‍होंने कहा कि इतने बड़े पद पर बैठकर इस तरह की का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे जनता का विश्वास टूट रहा है और जनता पूरी तरह से दुखी है तथा थाने के चौकीदार अपनी बच्ची को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड