देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बैसाखी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लखनऊ, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बैसाखी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है।

बयान में बताया गया कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है।

उन्होंने कहा कि बैसाखी के दिन दसवें सिख गुरु गोबिन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है और यह सभी त्योहार नव वर्ष के आगमन के प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\