देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस विभाग के अंतर्गत जारी और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने व गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए।

लखनऊ, 17 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस विभाग के अंतर्गत जारी और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने व गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि फील्ड अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए और गृह विभाग को स्थापित मानदंडों के अनुपालन की पुष्टि करने के लिए स्थलीय निरीक्षण करना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सात जिलों वाराणसी, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट भवन बनाने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि हापुड़, चंदौली, औरैया, संभल, अमरोहा, शामली, अमेठी और कासगंज समेत आठ जिलों में आवासीय व गैर आवासीय पुलिस लाइन भवन बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) महिला बटालियनों के लिए आवासीय व गैर-आवासीय भवनों के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को जालौन, बलरामपुर और मिर्जापुर में तीन नई पीएसी महिला बटालियनों के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान करने का निर्देश भी दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड