देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पुलिस से मुठभेड़ के बाद इनामी अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मऊ, तीन नवंबर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से जख्मी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह ने बताया कि लूट समेत कई जघन्य मामलों में वांछित दीपक और देवदत्त नामक अपराधी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने तड़के करीब चार बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के सरौन गांव के पास उन्हें पकड़ने की कोशिश की इस दौरान देवदत्त ने पुलिस दल पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में देवदत्त बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

सिंह ने बताया कि देवदत्त के कब्जे से 9,710 रुपये, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देवदत्त, लूट समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\