देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: अखिलेश का दावा, ‘कुंभ में 900 पर्यटक अब भी लापता’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में लापता हुए करीब 900 लोगों का अब तक पता नहीं चल पाने का दावा करते हुए सोमवार को राज्य सरकार को चुनौती दी कि वह इन लोगों के परिवारों को स्थिति से अवगत कराये।

लखनऊ, 17 मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ में लापता हुए करीब 900 लोगों का अब तक पता नहीं चल पाने का दावा करते हुए सोमवार को राज्य सरकार को चुनौती दी कि वह इन लोगों के परिवारों को स्थिति से अवगत कराये।

अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा, “उन्हें आश्चर्य है कि क्या सरकार के पास उन ‘चार लाख युवाओं’ को नौकरी देने की कोई योजना है, जिन्हें महाकुंभ में तीर्थयात्रियों को मोटरसाइकिल पर लाने-ले जाने के लिए लगाया गया था।”

यादव ने रविवार को महोबा में कहा, “हमारे मुख्यमंत्री एक अद्भुत व्यक्ति हैं। उनका (योगी आदित्यनाथ का) कहना है कि मोटरसाइकिल रखने वाले चार लाख युवाओं को महाकुंभ में रोजगार मिला है। और आपने बाइक से व्यवसाय की अनुमति देने के लिए कौन सा व्यावसायिक तरीका अपनाया है। इसका मतलब है कि युवाओं को 144 साल बाद नौकरी मिलेगी।”

इस साल आयोजित महाकुंभ को खगोलीय संरेखण के कारण 144 वर्ष बाद होने वाली एक दुर्लभ घटना कहा गया था।

आदित्यनाथ ने पहले दावा किया था कि करीब चार लाख युवाओं ने फेरी व्यवसाय की कमाई से एक नई मोटरसाइकिल की कीमत वसूल की है।

यादव ने कहा कि अस्पतालों, थानों और सार्वजनिक स्थानों पर अब भी 900 से अधिक लापता लोगों के पोस्टर लगे हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सरकार को चुनौती देते हैं कि इन लापता लोगों के परिजन को उनकी स्थिति से अवगत कराये।

उन्होंने दलितों और हाशिए पर खड़े लोगों के दम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार की भविष्यवाणी की और कहा, “भाजपा को भविष्य में सबसे बुरी हार मिलेगी। वे (भाजपा) लोकसभा चुनावों में मिली हार को समझ नहीं पाए। अब पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) एकजुट होने लगे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट