देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : धर्म छिपाकर महिला का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया और शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया और शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना कोतवाली अंतर्गत रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला के घर शहर का मोहम्मद सईद किराए पर रहने आया था और उसने अपना नाम सुनील कुमार बताया था और इसके बाद कथित साजिश के तहत उसने महिला से नजदीकियां बढ़ा ली।

उन्होंने दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि महिला के साथ आरोपी ने पहली बार तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली तथा उसे वायरल करने की धमकी देने के साथ उसका यौन शोषण करता रहा तथा बाद में आरोपी सईद के परिजन भी यहीं आकर रहने लगे।

कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर को आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि वह धर्म परिवर्तन कर ले जब उसने मना किया तो उसने जबरन निकाह नामे पर हस्ताक्षर करा लिए और महिला का शोषण करता रहा।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महामंत्री राजेश अवस्थी अपनी टीम के साथ महिला को लेकर शु्क्रवार को थाने पहुंचे और महिला की ओर से शहर कोतवाली में काजी समेत 12 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कराया।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सईद को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि प्रदेश में धर्मांतरण कानून बनने के बाद शाहजहांपुर जिले में यह पहला मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने महिला को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड