देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और धर्म परिवर्तन कराकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कुशीनगर, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और धर्म परिवर्तन कराकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने संवाददाताओं बताया कि12 जुलाई को नेबुआ नौरंगिया थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को शमसाद नाम का एक व्यक्ति अपने साथ ले गया है।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लड़की को ढूंढ निकाला गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीमों का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी शमसाद को नेबुआ नौरंगिया इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, शमशाद लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर अपने साथ केरल ले गया था और वहां आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की का नाम बदलकर नरगिस रख दिया था और इसी नाम से आधार कार्ड भी बनवा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी