देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 42 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 42 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 17,08,410 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

लखनऊ, 30 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 42 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 17,08,410 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से और चार लोगों की मौत हुई है। महामारी से अभी तक राज्य में 22,756 लोगों की मृत्यु हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, प्रयागराज में दो जबकि अमेठी और अयोध्या में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 42 नये मामले आये हैं, जबकि 91 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 16,84,925 रोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 729 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू