देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: दस जिलों के 396 गांव बाढ़ से प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून की अति सक्रियता के कारण पिछले करीब एक पखवाड़े के दौरान हुई व्यापक वर्षा के चलते प्रदेश की नदियां उफान पर हैं और राज्य के 10 जिलों के 396 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

लखनऊ, 17 जुलाई उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून की अति सक्रियता के कारण पिछले करीब एक पखवाड़े के दौरान हुई व्यापक वर्षा के चलते प्रदेश की नदियां उफान पर हैं और राज्य के 10 जिलों के 396 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

वहीं, गत 24 घंटे के दौरान राज्य में वर्षाजनित हादसों में सात लोगों की मौत हुई है।

राहत आयुक्त कार्यालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलों अलीगढ़, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के कुल 396 गांवों के 38,378 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ प्रभावित जिलों के 7,913 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में वर्षाजनित हादसों में सात लोगों की मौत हुई है। इनमें गाजीपुर और कानपुर देहात में दो-दो तथा जालौन, फर्रुखाबाद और इटावा में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी, कचला ब्रिज (बदायूं) में और यमुना नदी प्रयाग घाट (मथुरा) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके अलावा गंगा नदी का जलस्तर नरौरा (बुलंदशहर) और फर्रुखाबाद में लाल निशान के नजदीक पहुंच गया है। रामगंगा मुरादाबाद में और शारदा नदी पलिया कलां (लखीमपुर खीरी) में खतरे के निशान के नजदीक बह रही है।

पिछले करीब एक पखवाड़े से पूरे प्रदेश में सक्रिय रहा दक्षिण पश्चिमी मानसून अब मुख्य रूप से पश्चिमी हिस्सों में प्रभावी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में एक-दो स्थानों तथा पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश हुई।

इस दौरान नवाबगंज, बाराबंकी में सबसे ज्यादा सात सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।इसके अलावा राठ (हमीरपुर) और सहारनपुर में पांच-पांच सेंटीमीटर, कुलपहाड़ (महोबा) बागपत, औरैया तथा बाराबंकी में चार-चार सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड