खेल की खबरें | उत्तम जूनियर एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम की अगुवाई करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अग्रिम पंक्ति के युवा खिलाड़ी उत्तम सिंह को 23 मई से एक जून तक ओमान के सलालाह में खेले जाने वाले जूनियर हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है।

बेंगलुरु, चार मई अग्रिम पंक्ति के युवा खिलाड़ी उत्तम सिंह को 23 मई से एक जून तक ओमान के सलालाह में खेले जाने वाले जूनियर हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है।

उत्तम के नेतृत्व में भारत ने पिछले साल सुल्तान जोहोर कप का खिताब जीता था।

जूनियर एशिया कप दिसंबर में मलेशिया में होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग  टूर्नामेंट होगा।

भारत  पूल ए में पाकिस्तान, जापान, थाईलैंड और चीनी ताइपे के साथ है जबकि कोरिया, मलेशिया, ओमान, बांग्लादेश और उज्बेकिस्तान को पूल बी में रखा गया है।

  उत्तम ने पिछले साल नवंबर में सुल्तान जोहोर कप में ऑस्ट्रेलिया पर 5-4 से रोमांचक जीत में शूटआउट में दो गोल किये थे। इस  मुकाबलें में भारत के लिए गोल करने वाले विष्णुकांत सिंह और सुदीप चिरमाको ने भी 18 सदस्यीय टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है।

उत्तम ने भुवनेश्वर में भारत के विश्व कप 2021 अभियान में भी भाग लिया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का अभियान सेमीफाइनल तक चला था।

बॉबी सिंह धामी को टीम का उपकप्तान बनाया गया, जबकि मोहित एचएस और हिमवान सिहाग को गोलकीपर के रूप में चुना गया।

मिडफील्ड में अनुभवी विष्णुकांत सिंह होगें, जिन्होंने राउरकेला में हाल ही में आयोजित एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें  राजिंदर सिंह, पूवन्ना सीबी, अमनदीप और सुनीत लाकड़ा का साथ मिलेगा।।

बॉबी, अरिजीत सिंह हुंदल, आदित्य लालगे, उत्तम, सुदीप चिरमाको और अंगद बीर सिंह टीम की अग्रिम पंक्ति पर मोर्चा संभालेंगे।

भारतीय टीम के कोच सीआर कुमार ने कहा, ‘‘ हमारे पास काफी अनुभवी टीम है जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने हाल में सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया है। हमने बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) परिसर में तैयारी की है जहां सीनियर टीम भी मौजूद थी। हमें उनके साथ अभ्यास मैच खेलने का फायदा हुआ है।’’

टीम:

गोलकीपर: मोहित एच एस, हिमवान सिहाग ।

रक्षापंक्ति : शारदानंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लकड़ा, आमिर अली, योगेम्बर रावत।

मिडफील्डर: विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, पूवन्ना सी बी, अमनदीप, सुनीत लाकड़ा।

अग्रिम पंक्ति बॉबी सिंह धामी, अरिजीत सिंह हुंदल, आदित्य लालगे, उत्तम सिंह (कप्तान), सुदीप चिरमाको और अंगद बीर सिंह।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज