नयी दिल्ली, 12 जुलाई उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 4.73 गुना अभिदान मिला है। सभी श्रेणी के निवेशकों ने इस आईपीओ को लेकर जबर्दस्त उत्साह दिखाया है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, 12,05,43,477 शेयरों के आईपीओ पर पहले दिन 57,07,21,800 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 13.75 गुना अभिदान मिला।
गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 8.25 गुना अभिदान मिला है। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को चार प्रतिशत अभिदान मिला है।
आईपीओ पूरी तरह 500 करोड़ रुपये के नए शेयरों की पेशकश पर आधारित है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 23 से 25 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 223 करोड़ रुपये जुटाए थे। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और कोटक महिंद्रा कैपिटल इस आईपीओ की प्रबंधक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY