विदेश की खबरें | यूक्रेन को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता भेज रहा है अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने यह सहायता कांग्रेस (संसद) पर रिपब्लिकन का नियंत्रण होने पर रूस के खिलाफ युद्ध के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता में कमी किए जाने की आशंका के बीच घोषित की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका ने यह सहायता कांग्रेस (संसद) पर रिपब्लिकन का नियंत्रण होने पर रूस के खिलाफ युद्ध के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता में कमी किए जाने की आशंका के बीच घोषित की है।

गौरतलब है कि मंगलवार को हुए मध्यवधि चुनाव के बाद वोटों की गिनती अभी जारी है और रिपब्लिकन पार्टी धीरे-धीरे सदन में बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं, सीनेट में किसका बहुमत होगा यह एरिजोना, नेवादा और जॉर्जिया के चुनाव परिणामों पर निर्भर करेगा।

पेंटागन के अनुसार, इस सैन्य सहायता पैकेज में भारी मात्रा में हथियार और पहली बार चार अत्यंत सचल एवेंजर एयर डिफेंस सिस्टम भेजे जाएंगे। इस पैकेज में ‘हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम’ उर्फ एचआईएमएआरएस भी शामिल होगा। यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध में इसका सफलतापूर्वक उपयोग कर रहा है।

अधिकारी के अनुसार, पैकेज में जमीन से हवा में मार करने वाले एंटी-एयरक्राफ्ट प्रणाली हॉक के स्टिंगर मिसाइलें, 10,000 मोर्टार गोले, होवित्जर तोपों के हजारों गोले, 400 ग्रेनेड लांचर, 100 हम्वीज, सर्दियों के लिए सेना की वर्दी, बंदूकों और राइफलों के लिए दो करोड़ गोलियां शामिल होंगी।

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने कहा कि नये सहायता पैकेज में महत्वपूर्ण हवाई रक्षा सामग्री शामिल होगी।

अमेरिकी अधिकारियों ने आज बताया कि यूक्रेन को भेजने के लिए अमेरिका दक्षिण कोरिया से होवित्जर तोपों के 1,00,000 गोले खरीदेगा।

इस संबंध में समझौते के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सरकारों के बीच लंबे समय से चर्चा चल रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\