विदेश की खबरें | अमेरिका : नॉर्थ कैरोलाइना में क्यूवीसी वितरण केंद्र को आग से नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘द न्यूज एंड ऑब्जर्वर’ ने बताया कि रॉकी माउंट के पास कंपनी के केंद्र में शनिवार को दमकल की लगभग 30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम किया। हालांकि, तत्काल किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

‘द न्यूज एंड ऑब्जर्वर’ ने बताया कि रॉकी माउंट के पास कंपनी के केंद्र में शनिवार को दमकल की लगभग 30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम किया। हालांकि, तत्काल किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

एजकॉम्बे काउंटी के प्रबंधक एरिक इवांस के अनुसार, केंद्र के सभी कर्मचारी सुरक्षित प्रतीत होते हैं। इवांस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘घटना के समय वहां कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, वे भवन का जायजा लेने के बाद ही मूल्यांकन करने में सक्षम होंगे।’’

इवांस ने बताया कि 12 लाख वर्ग फुट (365,000 वर्ग मीटर) में फैले केंद्र का ‘‘मुख्य हिस्सा’’ नष्ट हो गया लगता है। इवांस के अनुसार, आग के कारणों की जांच की जा रही है।

क्यूवीसी ने शनिवार को आग लगने की घटना के बारे में ट्वीट के जरिए एक बयान में कहा, ‘‘हम वर्तमान में अपनी टीम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम इस घटना के पूर्ण प्रभाव को समझने का प्रयास कर रहे हैं, इसमें माल की ढुलाई और आपूर्ति पर कोई प्रभाव न पड़े, यह भी शामिल है, हम आगे के विवरण साझा करेंगे।’’

क्यूवीसी इंक पेनसिल्वेनिया के वेस्ट चेस्टर में स्थित है और क्यूरेट रिटेल इंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। रॉकी माउंट एरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एक फेसबुक संदेश पोस्ट किया जिसमें कहा गया कि आग से 2,500 परिवार प्रभावित होंगे।

एपी सुरभि नेहा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा