विदेश की खबरें | अमेरिका के पास परमाणु समझौते में लौटने के लिए अनिश्चितकाल का समय नहीं होगा : ईरान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान ने कहा कि उसे उम्मीद है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगायी गयी आर्थिक पाबंदी को जो बाइडन प्रशासन जल्द हटा लेगा। ईरान के खिलाफ दबाव बढ़ाने के लिए ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिका 2018 में समझौते से बाहर हो गया था।

ईरान ने कहा कि उसे उम्मीद है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगायी गयी आर्थिक पाबंदी को जो बाइडन प्रशासन जल्द हटा लेगा। ईरान के खिलाफ दबाव बढ़ाने के लिए ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिका 2018 में समझौते से बाहर हो गया था।

ट्रंप ने समझौते से हटने के लिए ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दों को कारण बताया था। ट्रंप प्रशासन द्वारा पाबंदी बढ़ाए जाने पर ईरान ने भी समझौते के तहत तय सीमा से ज्यादा परमाणु कार्यक्रमों को शुरू कर दिया।

ईरान के मंत्रिमंडल के प्रवक्ता अली राबेई के बयान को ईरान द्वारा दबाव बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। ईरान चाहता है कि उसके खिलाफ लगायी गयी पाबंदी खत्म हो और बाइडन प्रशासन जल्द से जल्द समझौते में फिर से शामिल हो जाए।

राबेई ने कहा, ‘‘अमेरिका के पास बहुत ज्यादा समय नहीं होगा। हम उनके रुख, पाबंदी हटाने के बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।’’

साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान समझौते से आगे बढ़कर फरवरी में संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था द्वारा निरीक्षण पर भी पाबंदी लगा देगा।

ईरान की संसद ने दिसंबर में एक कानून को मंजूरी दी थी जिसके तहत तेल निर्यात और बैंकिंग लेन-देन पर पाबंदी खत्म नहीं होने पर फरवरी में निरीक्षण कार्य पर रोक लग जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड