विदेश की खबरें | स्वतंत्र और मुक्त हिंद प्रशांत को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा अमेरिका: व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. व्हाइट हाउस ने कहा है कि स्वतंत्र और मुक्त हिंद प्रशांत को बढ़ावा देने के लिए और अपने लोगों को अवसर, सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से अमेरिका, भारत के साथ मिलकर काम करेगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, सात सितंबर व्हाइट हाउस ने कहा है कि स्वतंत्र और मुक्त हिंद प्रशांत को बढ़ावा देने के लिए और अपने लोगों को अवसर, सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से अमेरिका, भारत के साथ मिलकर काम करेगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरन ज्यां पियरे ने मंगलवार को दैनिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा कि भारत और अमेरिका बहुत से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदार हैं जिसमें रक्षा, टीका, जलवायु और प्रौद्योगिकी शामिल है।

यह पूछे जाने पर कि अगले 25 वर्षों में या 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अमेरिका किस प्रकार सहायता कर सकता है, पियरे ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क लगातार बढ़ रहा है।

एक सवाल के जवाब में पियरे ने कहा कि अमेरिका अपने लोगों को अवसर, सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान दिलाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा।

चीन के इस क्षेत्र में आक्रामक रुख अपनाने के बीच उन्होंने कहा, “अमेरिका एक स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र की दिशा में आगे बढ़ने और दुनिया भर में दोनों देशों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारत के साथ काम करना जारी रखेगा। भारत के साथ हमारी साझेदारी में यही हमारी प्रतिबद्धता है।”

चीन दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर दोनों में क्षेत्रीय विवादों में उलझा हुआ है। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है।

वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताइवान के हालांकि इसे लेकर अपने दावे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी