विदेश की खबरें | यूक्रेन में स्थायी शांति लाने के लिए मदद करने में भारत की भूमिका का अमेरिका ने किया स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने यूक्रेन में स्थायी शांति लाने के लिए मदद करने में भारत की भूमिका का स्वागत किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 11 जुलाई अमेरिका ने यूक्रेन में स्थायी शांति लाने के लिए मदद करने में भारत की भूमिका का स्वागत किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘रूस के लिए एक रणनीतिक विफलता, जिसमें सैन्य कर्मियों के अलावा सैन्य उपकरणों दोनों का भारी नुकसान हुआ है। दुनिया में उसकी साख पर असर पड़ा। हमने देखा कि हमारे द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों तथा निर्यात पाबंदियों के कारण उसकी अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘दुनिया के अन्य देश क्या कर सकते हैं, इस संबंध में मैं कहूंगा कि इस संघर्ष की शुरुआत के बाद से यूक्रेन को जो अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला है, हम उसका स्वागत करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस भूमिका का स्वागत करते हैं जो भारत या कोई अन्य देश यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता तथा यूक्रेन की संप्रभुता को मान्यता देने वाली न्यायसंगत व स्थायी शांति लाने के लिए मदद करने में निभा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका का मानना ​​है कि यूक्रेन में युद्ध एक रणनीतिक विफलता रही है।

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण को गत शनिवार को 500 दिन पूरे हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को दिया 188 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Preview: आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Vande Bharat Sleeper Launched: पीएम मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि से जोड़ रही यह ट्रेन’

BMC Election 2026: मुंबई के मेयर का चुनाव कैसे होता है? नामांकन से लेकर वोटिंग और कार्यकाल तक, जानें चयन की पूरी प्रक्रिया

\