देश की खबरें | अमेरिकी उप राष्ट्रपति वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, पहलगाम हमले की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

वेंस ने प्रधानमंत्री से फोन पर की गई बातचीत में कहा कि इस कठिन समय में अमेरिका भारत के लोगों के साथ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और जम्मू-कश्मीर में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने जानमाल के नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दोहराया कि अमेरिका इस कठिन घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है।

जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने समर्थन और एकजुटता के संदेशों के लिए उपराष्ट्रपति वेंस और राष्ट्रपति (डोनाल्ड)ट्रंप को धन्यवाद दिया।’’

वेंस ने भारत यात्रा के पहले दिन नयी दिल्ली में मोदी के साथ व्यापक चर्चा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें