विदेश की खबरें | अमेरिकी विदेश विभाग 1,300 से अधिक कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि विभाग अमेरिका के भीतर कामकाज कर रहे 1,107 प्रशासनिक अधिकारियों और विदेश सेवा के 246 अधिकारियों को छंटनी का नोटिस भेज रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि विभाग अमेरिका के भीतर कामकाज कर रहे 1,107 प्रशासनिक अधिकारियों और विदेश सेवा के 246 अधिकारियों को छंटनी का नोटिस भेज रहा है।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा हासिल किये गये एक आंतरिक नोटिस के अनुसार, प्रभावित विदेश सेवा अधिकारियों को तुरंत 120 दिन के लिए प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया जाएगा, जिसके बाद वे औपचारिक रूप से अपनी नौकरी खो देंगे।

इसमें कहा गया है कि ज्यादातर प्रभावित लोक सेवकों के लिए यह अवधि 60 दिन है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘विभागीय पुनर्गठन के संबंध में... विभाग राजनयिक प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए घरेलू कार्यों को सुव्यवस्थित कर रहा है।’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने हालांकि विभाग को और अधिक कुशल बनाने के लिए इस कदम को आवश्यक बताया है, लेकिन मौजूदा और पूर्व राजनयिकों ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।

इन राजनयिकों का कहना है कि इससे अमेरिका का प्रभाव कमजोर होगा और विदेशों में मौजूदा और उभरते खतरों का मुकाबला करने की उसकी क्षमता प्रभावित होगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट