विदेश की खबरें | अमेरिकाः मिलवॉकी शहर में छह किशोरों को गोली मारी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों और एक दर्शक द्वारा फेसबुक पर 'लाइव' किये गये वीडियो के हवाले से बताया, 'ग्रेटर फिलाडेल्फिया चर्च ऑफ गॉड इन क्राइस्ट' के बाहर शाम करीब लगभग चार बजकर 20 मिनट पर गोलीबारी शुरू हुई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों और एक दर्शक द्वारा फेसबुक पर 'लाइव' किये गये वीडियो के हवाले से बताया, 'ग्रेटर फिलाडेल्फिया चर्च ऑफ गॉड इन क्राइस्ट' के बाहर शाम करीब लगभग चार बजकर 20 मिनट पर गोलीबारी शुरू हुई थी।

मिलवॉकी के पुलिस प्रमुख जेफरी नॉर्मन ने बताया कि छह किशोरों को गोली मारी गई, जिसमें 17 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है, जिसके खुद बंदूकधारी होने की संभावना है। फिलहाल, वह अभी पुलिस की हिरासत में है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है, हालांकि इनकी अभी तक पहचान नहीं हो पायी है।

पुलिस ने बताया कि चार लड़कियों और दो लड़कों को गोली लगी है, जिनकी उम्र 14 वर्ष से 19 वर्ष के बीच है।

नॉर्मन ने बताया कि कुछ लड़कियों और युवतियों के बीच हुए झगड़े से संभवतः गोलीबारी की घटना उत्पन्न हुई, हालांकि झगड़े की वजह क्या थी, वह नहीं जानते। उन्होंने कहा जिन्हें गोली लगी है उन्हें अलग-अलग तरह के जख्म है, लेकिन ये जानलेवा नहीं है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू