विदेश की खबरें | अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अरब देशों की यात्रा के बाद इजराइल वापस जायेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विदेश मंत्रालय सोमवार को ब्लिंकन की इजराइल जाने की योजना के बारे में जानकारी दी। बीते पांच दिन में ब्लिंकन की यह दूसरी इजराइल की यात्रा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिकी विदेश मंत्रालय सोमवार को ब्लिंकन की इजराइल जाने की योजना के बारे में जानकारी दी। बीते पांच दिन में ब्लिंकन की यह दूसरी इजराइल की यात्रा है।

ब्लिंकन मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी से मुलाकात करने के लिए रविवार को काहिरा पहुंचे। ब्लिंकन इस डर के बीच यात्रा कर रहे हैं कि गाजा में इजराइल के जमीनी हमलों से व्यापक युद्ध छिड़ सकता है, जिसके विनाशकारी मानवाधिकार परिणाम हो सकते हैं।

मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने ब्लिंकन के साथ यात्रा कर रहे संवाददाताओं से कहा कि विदेश मंत्री “इजराइली अधिकारियों के साथ आगे के परामर्श के लिए” तेल अवीव जा रहे हैं ।

हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

मिस्र पहुंचने से पहले ब्लिंकन ने रविवार सुबह रियाद में सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। इससे पहले तीन दिन में उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कतर, जॉर्डन और फलस्तीन प्राधिकरण के नेताओं से मुलाकात की थी।

ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को इजराइल पहुंचकर हमास के हमले को लेकर देश के प्रति एकजुटता प्रकट की थी। उन्होंने इस मामले में चीन का समर्थन मांगने के लिए चीनी विदेश मंत्री वांग यी से भी फोन पर बात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\